ताज़ा खबर

CollageMaker_20210322_052512812_copy_600x450

Prabhav India | डॉक्टर भास्कर शर्मा को मिला अमेरिका से प्रशंसा पत्र

CollageMaker_20210322_052512812_copy_600x450
-डॉ शर्मा को संस्था ने दिया एक लाख का पुरस्कार
-डॉ शर्मा अब तक बना चुके हैं 30 दर्जन से अधिक विश्व रिकॉर्ड
डॉक्टर शर्मा तक पा चुके हैं देश-विदेश से तिरालिस दर्जन से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान
-डॉ शर्मा लिख चुके हैं 13 दर्जन से अधिक पुस्तकें

जीएच कादिर

सिद्धार्थनगर । ख्याति प्राप्त होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर भास्कर शर्मा प्रशंसा पत्र तथा रुपए एक लाख की पुरस्कार चेक से नवाजे गए । डॉक्टर भास्कर शर्मा को यह सम्मान 19 मार्च 2021 को यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन केलिफोर्निया यूएसए ए यूनिट ऑफ इंटर गवर्नमेंटल ऑर्गेनाइजेशन के डायरेक्टर डॉक्टर जसवीर सिंह तथा भारत के प्रमुख सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट प्रियंका अरोरा जी ने नई दिल्ली में डॉक्टर भास्कर शर्मा को प्रशंसा पत्र के साथ रुपए एक लाख की पुरस्कार का चेक दिया है। डॉ शर्मा को यह पुरस्कार होम्योपैथी में हो रहे नवीनतम शोध तथा होम्योपैथी के प्रचार प्रसार एवं उत्कृष्ट कार्यो व निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने के लिए दिया गया है।
बताते चलें कि यह प्रशंसा पत्र प्राप्त करने से पहले गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड सहित सैकड़ों विश्व रिकॉर्ड बना चुके डॉ भास्कर शर्मा सिद्धार्थनगर ही नहीं अपितु पूरे विश्व में अपनी मेधा का डंका बजा रहे हैं।सैकड़ों पुस्तकों का सृजन कर चुके डॉ भास्कर शर्मा अब तक 500 सैकड़ों राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पा चुके हैं। पूर्व में डॉक्टर भास्कर शर्मा को डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन इंटरनेशनल अवॉर्ड लंदन, प्रेसीडेंशियल एक्टिव लाइफ अवार्ड अमेरिका, प्रेसीडेंशियल यूथ फिटनेस अवार्ड यूएसए,वरिष्ठ होम्योपैथिक इंटरनेशनल अवॉर्ड सिंगापुर, डॉ एलेन इंटरनेशनल अवॉर्ड थाईलैंड, डॉक्टर कैंट इंटरनेशनल अवॉर्ड मलेशिया, ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी ऑफ होम्योपैथी दुबई, होम्योपैथी शिरोमणि इंटरनेशनल अवॉर्ड मस्कट, स्टार आफ होम्योपैथी अवॉर्ड लंदन, ग्लोबल एनवायरमेंटल अवार्ड फिलीपींस, साहित्य रत्न अवॉर्ड कनाडा, बेस्ट होम्योपैथी अवार्ड नाइजीरिया, ग्लोबल आईकॉन पर्सनालिटी अवार्ड अफ्रीका, इंटरनेशनल पीस अवॉर्ड इंडोनेशिया, डॉक्टरेट अवॉर्ड अल्जीरिया, होम्यो भूषण काठमांडू, होम्योपैथी श्री गोवा, होम्योपैथी रत्न, चिकित्सा रत्न सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।सम्मान पाने की खुशी में टांटिया विश्वविद्यालय राजस्थान के अकादमिक डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ प्रवीण कुमार शर्मा,प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ सुरेश अग्रवाल, हनीमैन कॉलेज आफ होम्योपैथी यूके लंदन के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ शशि मोहन शर्मा, सीबीयू यूनिवर्सिटी टोंगा के अंतरराष्ट्रीय डीन डॉक्टर वेगराज सिंह,श्री गंगानगर होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य प्रोफेसर डॉ प्रणव चक्रवर्ती डॉ रामबालक सिंह होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज गया के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर रविंद्र कुमार, पूर्व न्यायाधीश राज्य उपभोक्ता आयोग उत्तर प्रदेश डॉ चंद्रभाल श्रीवास्तव, डॉ वीके बजाज,प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार गुप्ता,डॉ जोध सिंह चौधरी,डॉ प्रणेश सिंह, डॉक्टर ओपी श्रीवास्तव,डॉ मनोज शर्मा, डॉक्टर सोनपा विश्वकर्मा, डॉ राजकुमार शर्मा, डॉ.चंद्रेश्वर यादव डॉ मनमोहन शुक्ला, डॉक्टर शिवानंद तिवारी, शिल्पा शर्मा,शीतल शर्मा, गणेश विश्वकर्मा, महेश मौर्या,आदि लोगों ने दी बधाइयां।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Prabhav India

prabhavindia

prabhav india Prabhav india